PURNEA NEWS : कैंडल मार्च के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि, आतंक के खिलाफ एकजुटता का संदेश

PURNEA NEWS /आनंद यादुका  :  गुरुवार की देर संध्या भवानीपुर प्रखंड के छप्पन गांव में एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया गया । निकाला गया केंडिल मार्च छप्पन गांव से निकलकर एसएच 65 तक आकर श्रद्धांजलि सभा मे बदल गया । केंडिल मार्च में शामिल युवा मुसलमान अपने हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जय, अमर शहीद अमर रहे के गगनभेदी नारे लगा रहे थे । आयोजित कैंडल मार्च का नेतृत्व कांग्रेस के भवानीपुर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने किया। यह मार्च कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने और पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता प्रकट करने के उद्देश्य से किया गया । कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि इस दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। निहत्थे और मासूम पर्यटकों पर हुआ यह बर्बर हमला मानवता के मूल्यों पर गहरी चोट है। कांग्रेसियों ने बड़ी संख्या में इस कैंडल मार्च में भाग लेकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि हम सभी कांग्रेसी आतंक के विरुद्ध एक हैं और शांति, सद्भाव तथा राष्ट्रीय एकता के पक्षधर हैं । कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने कहा, यह केवल एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी एकजुटता और मानवीय मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कश्मीर में हुए इस निर्मम हमले ने देश के हर नागरिक को झकझोर दिया है। यह हमला सिर्फ कुछ व्यक्तियों पर नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, हमारे साझा जीवन मूल्यों और शांति की हमारी परंपरा पर हमला है। केंडिल मार्च में कांग्रेस महासचिव मोहम्मद तौकीर आलम , उपाध्यक्ष मोहम्मद मोहम्मद जावेद, जफर उर्फ छोटू, अरुण मंडल, मोहम्मद आदिल , मोहम्मद आबिद , मोहम्मद जिन्ना , एहसान , मोहम्मद मुराद , कांग्रेस महासचिव मोहम्मद हसमतउल्ला उर्फ़ डब्ल्यू , मोहम्मद संजू , मौलाना गुलजार साहब सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon