Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
देश-विदेश

RAJASTHAN NEWS । ओरण-गोचर हमारी धरोहर, संरक्षण की दरकार

By अंग इंडिया न्यूज़
April 26, 2025 2 Min Read
0

RAJASTHAN NEWS । ओरण-गोचर संरक्षण व संवृर्द्धन को लेकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ओरण बचाओ आन्दोलन, बाड़मेर की ओर से 23वीं वर्षगांठ पर 26 अप्रैल को धर्मपूरीजी महाराज की ओरण राणीगांव में ओरण बचाओ आन्दोलन के जिला संयोजक मुकेश बोहरा अमन, छुगसिंह व सामाजिक कार्यकर्ता हाकमसिंह की उपस्थिति में ओरण दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। वर्ष 2002 में पूज्य महन्त श्री मोहनपूरीजी महाराज के आशीर्वाद व अविस्मरणीय योगदान से राणीगांव में यह 118 बीघा ओरण-गोचर सुरक्षित रह पाई थी, इसी ओरण बचाओ आन्दोलन की चिरस्मृति में प्रतिवर्ष 26 अप्रैल को ओरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आन्दोलन से जुड़े जितेन्द्र भंसाली ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 22 कि.मी. दूर स्थित राणीगांव में वर्ष 2002 में हुए ऐतिहासिक ओरण बचाओ आन्दोलन की चिरस्मृति में प्रतिवर्ष 26 अप्रैल को ओरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस कड़ी में 26 अप्रैल शनिवार को राणीगांव में धर्मपूरी जी महाराज की ओरण में ओरण दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जहां धर्मपूरीजी महाराज के धूणे पर ओरण-गोचर की पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात् ओरण-गोचर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जहां पेड़ों पर परिण्डे लगाये गये वहीं ओरण-गोचर के पेड़-पौधों को रक्षासूत्र बांधे गये।

ओरण बचाओ आन्दोलन के जिला संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि ओरण-गोचर को संरक्षित एवं बचाने के लिए हम सबको आगे आने की जरूरत है। वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग जैसे बढ़ते पर्यावरणीय खतरों से निपटने के लिए ओरण-गोचर को बचाना बहुत जरूरी है। जिसके लिए समुदाय को आगे आकर अपनी धरोहर व संस्कृति को बचाना होगा। ओरण-गोचर मनुष्य ही नही बल्कि अनेकोनेक जीवों के जीवन का आधार है। ओरण बचाओ आन्दोलन की 23वीं वर्षगांठ के अवसर कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर ओरण-गोचर में पक्षियों के चुग्गे की व्यवस्था को लेकर अस्थायी चबूतरा तैयार किया गया। जिसमें पक्षियों को नियमित रूप से चुग्गा उपलब्ध हो सकेगा। ओरण दिवस कार्यक्रम में पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन, सामाजिक कार्यकर्ता हाकमसिंह, छुगसिंह, ताराराम, जितेन्द्र भंसाली, केसाराम परमार, मोती खान मिरासी, लुकमाराम, गौरव सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

Tags:

need protectionRAJASTHAN NEWS ।RAJASTHAN NEWS. Oran-Gochhar is our heritage
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

Veer Savarkar comment case : राहुल गांधी को पुणे कोर्ट का समन, 9 मई को पेशी, कांग्रेस नेता की मुश्किलें बढ़ीं

Next

RAJASTHAN NEWS । परोपकार व सेवा में है मानव जीवन की सार्थकता

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme