PURNIA NEWS : पूर्णिया समाहरणालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

PURNIA NEWS : जिलाधिकारी  कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित महानन्दा सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। बैठक में सबसे पहले डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के सुचारू संचालन और जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने अभियान में प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निष्पादन करने का निर्देश दिया और सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से इसमें उपस्थित रहने को कहा। महिला संवाद कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सफल महिलाओं को आमंत्रित करने पर बल दिया, ताकि अन्य महिलाएं भी जागरूक होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हों। राजस्व विभाग की समीक्षा में शहरी क्षेत्र में लगान निर्धारण को लेकर अपर समाहर्ता और अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया को कैंप मोड में निष्पादन कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के प्राप्त आवेदनों का निष्पादन संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कई प्रखंड विकास पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा।

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। यह एक्सप्रेस वे बड़हरा कोठी, धमदाहा, कृत्यानंद नगर, कसबा, पूर्णिया पूर्व और डगरूआ प्रखंडों से होकर गुजरेगा, जिसमें कुल 55 मौजा शामिल है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इस परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने माननीय उच्च न्यायालय और जन शिकायतों के मामलों का निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे, जबकि अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon