PURNIA NEWS : आपका विधायक आपके द्वार का तीसरा चरण 1 मई से

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : आपका विधायक आपके द्वार का तीसरा चरण एक मई से शुभारंभ होने जा रहा है । इस दिन विधायक की पत्नी सह जिप सदस्य प्रतिमा सिंह द्वारा अनुशंसित चार योजनाओं का उदघाटन भी किया जाएगा । साथही दंपत्ति द्वारा गोडियर पूरब पंचायत के मध्यविद्यालय प्रांगण में आमसभा एवं ग्राम भ्रमण के साथ अपने क्षेत्र की जनता हालचाल भी लिया जाएगा । इस संबंध में प्रतिमा ंिसंह ने बताया कि अंतर राष्ट्रीय श्रम दिवस 1 मई से आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम का तीसरा चरण आरंभ होने जा रहा है । इसमें जिला परिषद द्वारा उनकी चार योजनओं का उदघाटन गोडियर पूरब पंचायत में किया जाएगा ।

जिसमें इस पंचायत के वार्ड 6 के चानु राय के घर से गडैया घाट तक पीसीसी ढलाई कार्य का उदघाटन, वार्ड 9 में मुन्नीलाल महतो के घर से प्रदीप महतो के घर तक पीसीसी ढलाई कार्य का उदघाटन, मेनरोड के बाबा अमर सिंह स्थान से कमलेश्वरी मालाकार के घर तक पीसीसी ढलाई का उदघाटन एवं वार्ड दो के दषरथ महतो के घर से रामपूजन महतो के कामत तक पीसीसी ढलाई सडक का उदघाटन किया जाएगा । उदघाटन का कार्यक्रम 12.30 बजे से 3.30 बजे तक होगा । उन्होंने सभी जनता भगवान से अनुरोध किया कि वे अपना दर्शन जरूर दें, ताकि उनके दुख-सुख में शामिल हो सकें ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon