SAHARSA NEWS,अजय कुमार : कहरा प्रखंड अन्तर्गत नगर पंचायत बनगाँव मे परशुराम राष्ट्रीय परिवार संघ द्वारा अक्षय तृतीया अवसर पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम उत्सव के रूप मे मनाया।वही हवन पूजा प्रसाद वितरण एवं भगवान परशुराम के नाम पर चौक का नामांकन किया गया। राहुल झा ने बताया क़ी अगले परशुराम जयती तक एक भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सभी अवतारों के विपरीत, परशुराम जी वर्तमान में भी पृथ्वी पर ही निवास करते हैं। यही कारण है कि भगवान राम और श्री कृष्ण की तरह परशुराम की पूजा नहीं की जाती है।ज्ञात हो कि दक्षिण भारत में, उडुपी के पास पवित्र स्थान पजाका में, एक परशुराम जी का मंदिर भी है। परशुराम जी को लेकर यह भी कहा जाता है कि भगवान विष्णु के अंतिम अवतार कल्कि को शस्त्र विद्या प्रदान करने वाले गुरु होंगे। रंजेश झा, अंशु मिश्रा, वेदपानी, चमन झा, तुला ठाकुर, मनोज मिश्रा, अमित कुमार ने बताया क़ी विश्व ब्राह्मण दिवस भीं धूम से धाम से 1जून को मनाया जायेगा पंडित वरुण मिश्रा, रमन झा, सोहन झा, पारस कुमार झा, सुमन समाज, पेक्स अध्यक्ष सुमन झा, उपाध्यक्ष रुपेश कामत, मनीष यादव, अंशु मिश्रा, सोनू देव, आशुतोष झा, आलोक कुमार, शंकर चौधरी,दीपनारायण ठाकुर, हितेश बौआ सहित अन्य मौजूद थे।
SAHARSA NEWS : भगवान परशुराम के नाम पर बनगांव में चौक का नामांकन,भव्य प्रतिमा का होगा निर्माण

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


