PURNIA NEWS : एसएच बना खलिहान, आधे से ज्यादा जगहों पर मक्का सुखाने से हो रही है सड़क दुर्घटना

PURNIA NEWS आनंद यादुका : इस समय धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र के मुख्य सड़क मार्ग पर ना सिर्फ मक्का सुखाने का काम लोगों के द्वारा बेधडक किया जा रहा है | बल्कि मक्का सुखाने वाले के द्वारा मुख्य सड़क पर ही मक्का की फसल तैयार करने का काम किया जा रहा है | नतीजतन इस समय ये सडकें खलिहान बना हुआ है | सडकों पर मक्का सुखाने और मक्का तैयार करने की वजह से इस समय यहाँ लगातार सड़क दुर्घटना घटित हो रहे हैं | बावजूद इस तरफ किसी प्रकार की कारवाई नहीं किया जा रहा है | सड़क पर मक्का सुखाने की वजह से न सिर्फ वाहन चालको को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है | बल्कि इधर से गुजरने वाले राहगीरों के जान पर भी आफत बना रहता है | सड़कों पर मक्का सुखाने की वजह से अनुमंडल क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है | इसके बावजूद ना तो सड़कों पर मक्का सुखाने वाले लोग सजग हो रहे हैं और ना ही इनके बिरुद्ध कारवाई किया जा रहा है | नतीजतन सड़क पर सुखाये जा रहे इन मक्का की वजह से अनुमंडल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में लगातार इजाफा हो रहा है |

वन-वे हो गयी है एसएच 65 :—–

सड़कों पर लोगों के द्वारा मक्का सुखाने की वजह से पूर्णिया-टीकापट्टी एसएच 65 इस समय वन-वे बन गया है | आधे से ज्यादा जगहों पर मक्का सुखाने की वजह से इस मुख्य सड़क मार्ग से गुजरने वाले वाहनों के साथ साथ सड़क से गुजरने वाले राहगीर काफी ज्यादा मुश्किल में बने रहते हैं | लोगों ने बताया कि यदि सड़क से गुजड़ने वाले बड़े वाहनों को साइड देने में गलती से मक्का पर लोग चले जाते हैं तो मक्का सुखाने वालों के द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है | जबकि साइड लेने के दौरान भी कई बार सड़क दुर्घटनाएं घट चुकी है | इसके बावजूद इनके बिरुद्ध कारवाई नहीं किया जाता है |

ज्ञात हो कि मक्का सुखाने की वजह से अनुमंडल क्षेत्र में इस समय कई बार सड़क दुर्घटना घट चुकी है | इसके बावजूद सडकों पर मक्का सुखाने का काम बेधड़क किया जा रहा है | धमदाहा थाना क्षेत्र के आरएल कॉलेज चौक से लेकर भवानीपुर थाना की सीमा तक तो सड़क के दोनों तरफ मक्का सुखाने का काम बेखौफ होकर किया जा रहा है | क्षेत्र वासियों ने अनुमंडल प्रशासन से सड़कों पर मक्का सुखाने वालो के उपर कारवाई करने की मांग किया है |

बोले अधिकारी :—-

सड़कों पर मक्का सुखाने के दौरान होनेवाली दुर्घटना के लिए मक्का सुखाने वाले व्यक्ति जिम्मेदार माने जायेंगे | मक्का सुखाने वालों के बिरुद्ध प्रशासन के द्वारा कड़ी कारवाई किया जायेगा | इसको लेकर सभी थानाध्यक्ष को कारवाई के लिए आदेश दिए जा चुके हैं |

राजीव कुमार, एसडीओ धमदाहा |

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon