Khagaria News : 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भाकपा (माकपा) खगड़िया जिला कार्यालय सहित जिले के सभी अंचल व ब्रांच कार्यालयों में मजदूर दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला कार्यालय में पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य सह पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी कॉमरेड संजय कुमार ने झंडोत्तोलन कर अपने संबोधन में कहा कि मजदूर दिवस का इतिहास 1886 के शिकागो हेमार्केट आंदोलन से जुड़ा है, जहाँ 8 घंटे कार्यदिवस की मांग पर आंदोलन कर रहे हजारों श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, और यह दिवस उसी संघर्ष की याद दिलाता है। कार्यक्रम में जिला सचिव कॉमरेड सुरेंद्र प्रसाद महतों, रामविनय सिंह, नीतू देवी, रजनीश कुमार, संजीव कुमार, मीरा देवी सहित कई नेता मौजूद रहे। वहीं मारर में कॉमरेड अजहर अंजुम व शिवजी महतों के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाली गई और झंडोत्तोलन हुआ, जिसमें अमरेन्द्र कुमार, निर्मला देवी, राजद नेता मो. जुल्फकार आदि शामिल थे। बेलदौर, अलौली, गोगरी, परवत्ता और मानसी अंचलों में भी विनय कुमार सिंह, अमरेश कुमार, सुरेंद्र पासवान, नविन चौधरी, हरेराम चौधरी, मुरारी सिंह, विजय कुमार सिंह जैसे नेताओं के नेतृत्व में झंडोत्तोलन, प्रभातफेरी और सभा के माध्यम से मजदूरों के अधिकारों के लिए संकल्प लिया गया।
Khagaria News : खगड़िया में भाकपा (माकपा) ने पूरे जिले में धूमधाम से मनाया मजदूर दिवस, प्रभातफेरी और झंडोत्तोलन के साथ दी गई श्रमिकों को श्रद्धांजलि
Posted by
–
Khagaria News, Khagaria News: CPI (CPI-M) celebrated Labor Day with great enthusiasm in Khagaria, paid tribute to the workers with Prabhat Pheri and flag hoisting
Recent Posts

पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण

लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा

पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश









Leave a Reply