PURNIA NEWS : शनिवार को आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हिन्दू-मुस्लिम की सामूहिक बैठक का हुआ आयोजन

PURNIA NEWS आनंद यादुका : शनिवार को भवानीपुर बलदेव उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान में वक्फ बिल के विरोध में होनेवाले कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से हिन्दू-मुस्लिम भाइयों की एक महत्वपूर्ण बैठक भवानीपुर मदरसा में आयोजित किया गया । आयोजित बैठक में मौजूद पूर्व प्रखंड प्रमुख डॉ० दीपक कुमार सुमन ने कहा कि यह काला कानून देश की अखंडता और आपसी सौहार्द्र को तोड़ने की साजिश है । उन्होंने कहा कि यह देश आपसी भाईचारे के लिए जाना जाता है । हमलोग सभी मिलकर इस काला कानून का विरोध करते हैं । वहीं समाजसेवी बिंदेश्वरी बिमल, सांसद प्रतिनिधि भगवान पंडित, नगर पंचायत सांसद प्रतिनिधि शोभाकांत यादव, अनुश्रवण समिति अध्यक्ष विकास कुमार उर्फ विक्की भगत ने सामूहिक रूप से कहा कि हमलोग हमेशा से एक थे और एक रहेंगे । सबों ने कहा कि पहलगाम की आतंकी हमला काफी निंदनीय है , हमलोग इस आतंकी घटना की निंदा करते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हैं ।
आयोजित बैठक में मौजूद काजी सैफुल्ला, आयोजन के संयोजक इजहार आलम, मुखिया प्रतिनिधि महताब आलम, पूर्व मुखिया समीम आलम, मुखिया सागर अलीम, बड़ी भंसार के इंजीनियर जावेद आलम, समाजसेवी जाकिर आलम, हाजी नूर साहब, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजा अली सहित सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि हमलोग हमेशा से आपसी भाईचारे को मानने वाले लोग हैं । सबों ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने वक्फ बिल ला कर देश के आपसी भाईचारे को खंडित करने का काम किया है । सबों ने कहा कि हमलोग इसका बिरोध करते हैं । आयोजित बैठक में मौजूद सभी लोगों ने सामूहिक रूप से कहा कि शनिवार को वक्फ बिल के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में सभी लोगों को शामिल होने की अपील किया ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon