नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक विजय खेमका ने जताया आभार

PURNIA NEWS : भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा बिहार के वरिष्ठ एवं ऊर्जावान नेता नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। विधायक खेमका ने कहा कि पटना के बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन का संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर लंबा अनुभव रहा है और मंत्री के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है, वहीं छत्तीसगढ़ प्रभारी रहते हुए संगठन को भी मजबूती दी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन का सरल स्वभाव, युवा ऊर्जा और संगठनात्मक दक्षता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगी। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि बिहार के एक कर्मठ नेता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया गया है और उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *