SAHARSA NEWS: मानवता को समर्पित है आजाद युवा विचार मंच का रक्तदान कार्य

SAHARSA NEWS

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS सामाजिक समरसता के प्रति समर्पित सामाजिक संस्था आजाद युवा विचार मंच द्वारा दो यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंद की जान बचाई। मंच के संस्थापक सदस्य शैलेश झा नें बताया कि रक्त की कमी के कारण जीवन और मौत से जूझ रहे कोशी रोड वार्ड नंबर 17 निवासी संजय ठाकुर की पत्नी सबिता देवी एवं शिवपुरी वार्ड नंबर 5 निवासी सियाशरण भगत कि जान बचाने का प्रयास किया।

जहां आजाद युवा विचार मंच के रक्त वीर संजीव कुमार झा ने सबिता देवी जिसका हिमोग्लोबिन स्तर महज 3.5 साढ़े तीन ग्राम था, के लिए अपना एक यूनिट A+ रक्तदान किया। वहीं रंजय ठाकुर ने पाइल्स आपरेशन हेतु बेहद ही जरुरतमंद सियाशरण भगत के लिए अपना एक यूनिट A+ रक्तदान किया। रक्त वीरों ने कहा कि आजाद युवा विचार मंच मानवता के समर्पित संगठन है जिसका उद्देश्य राजनैतिक नहीं सामाजिक है।

ज्ञात हो जिले में किसी मरीज को रक्त की जरूरत होने पर आजाद युवा विचार मंच के सदस्य सभी जाति धर्म के लोगों को नि:स्वार्थ व निशुल्क रक्तदान कर उनके जीवन की रक्षा करते है।जो अत्यंत महत्वपूर्ण व सराहनीय प्रयास है। वही युवा विचार मंच अब तक सैकड़ो गंभीर मरीज की जान बचाने में सफल हुए है। जबकि सरकार द्वारा ब्लड बैंक में किसी प्रकार के कोई रक्त नही रहने से लोगों को सामाजिक संगठन से ही जान बच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *