PURNIA NEWS: मलियाबाड़ी में टूटी नव-निर्मित सड़क की मरम्मत सांसद पप्पू यादव की पहल पर शुरू, स्थानीयों ने जताया आभार

PURNIA NEWS

पूर्णिया: PURNIA NEWS पूर्णिया के मलियाबाड़ी इलाके में हाल ही में बनी ढलाई सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ने लगी, जिससे स्थानीय लोगों में नाराज़गी फैल गई। शिकायतें नगर निगम के अधिकारियों से लेकर सदर एसडीओ तक गईं, मजिस्ट्रेट जांच भी हुई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। थक-हार कर स्थानीय लोगों ने सड़क की तस्वीरें और वीडियो बनाकर सांसद पप्पू यादव को भेजीं।

सांसद ने डीएम और नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को तत्काल संदेश भेजकर सड़क की स्थिति सुधारने का निर्देश दिया। उनकी इस पहल का असर 24 घंटे में दिखा और मरम्मत कार्य शुरू हो गया। इस त्वरित कार्रवाई के लिए मलियाबाड़ी महिला मोर्चा की सभी सदस्याओं के साथ ही प्रो. सतीश साहा, श्री जोगेश्वर झा, मनीष सिंह, कुंदन सिंह, राजेश शर्मा, संतोष चौधरी और स्मितम सिंह ने सांसद पप्पू यादव का आभार जताया। स्थानीय जनता ने उम्मीद जताई है कि आगे भी जनप्रतिनिधि इसी तत्परता से जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *