
PURNIA NEWS: मलियाबाड़ी में टूटी नव-निर्मित सड़क की मरम्मत सांसद पप्पू यादव की पहल पर शुरू, स्थानीयों ने जताया आभार
पूर्णिया: PURNIA NEWS पूर्णिया के मलियाबाड़ी इलाके में हाल ही में बनी ढलाई सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ने लगी, जिससे स्थानीय लोगों में नाराज़गी फैल गई। शिकायतें नगर निगम के अधिकारियों से लेकर सदर एसडीओ तक गईं, मजिस्ट्रेट जांच भी हुई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। थक-हार कर स्थानीय लोगों ने सड़क की तस्वीरें और वीडियो बनाकर सांसद पप्पू यादव को भेजीं।
सांसद ने डीएम और नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को तत्काल संदेश भेजकर सड़क की स्थिति सुधारने का निर्देश दिया। उनकी इस पहल का असर 24 घंटे में दिखा और मरम्मत कार्य शुरू हो गया। इस त्वरित कार्रवाई के लिए मलियाबाड़ी महिला मोर्चा की सभी सदस्याओं के साथ ही प्रो. सतीश साहा, श्री जोगेश्वर झा, मनीष सिंह, कुंदन सिंह, राजेश शर्मा, संतोष चौधरी और स्मितम सिंह ने सांसद पप्पू यादव का आभार जताया। स्थानीय जनता ने उम्मीद जताई है कि आगे भी जनप्रतिनिधि इसी तत्परता से जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।
Tags:
PURNIA NEWSअंग इंडिया न्यूज़
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
Follow Me