SAHARSA NEWS : राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा निकाली गई आभार यात्रा

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिला परिषद से लेकर शंकर चौक तक राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा एक आभार यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व प्रधान महासचिव CM झा बोआ ने किया। यात्रा शंकर चौक पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति जातीय जनगणना जैसे ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार प्रकट किया। इस मौके पर लोगों के बीच मिठाई भी बाँटी गई।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा लगातार जातीय जनगणना की माँग की जा रही थी। हाल ही में राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा आयोजित मंथन शिविर में 14 प्रस्ताव पारित किए गए थे। जिनमें प्रस्ताव संख्या 2 के रूप में जातीय जनगणना को प्रमुखता दी गई थी। यात्रा में प्रदेश महासचिव शिवेन्द्र कुमार जीशू, प्रदेश महासचिव चंदन बागची, ई.रौशन राजा,अविनाश सिंह,गोपाल तिवारी,चंद्रमोहन सिन्हा, विजय दास,गौरव सिंह, मजहरुद्दीन खान बबलू, अभिमन्यु सिंह,सुबोध झा,मोहमद हमीद,किशन कुमार,पार्थ सात्विक,रामप्रवेश शर्मा,प्रीतम कुमार, संगीता देवी,आरती देवी,बबीता देवी,चांदनी कुमारी,अरहुलिया देवी,गुड़िया देवी, मुख्यरूप से शामिल थे। प्रदेश महासचिव शिवेन्द्र कुमार जीशू ने आदरणीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon