Saharsa News: जिलाधिकारी ने प्रखंड स्तर पर सभी क्रियान्वित योजनाओं का गुणवतापूर्ण संचालन का निर्देश दिया

सहरसा, अजय कुमार: Saharsa News पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड कार्यालय,सौर बाजार में गुरुवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड स्तर पर आईसीडीएस, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि, स्वास्थ्य, पशुपालन, सहकारिता द्वारा किए जा रहे कार्यों संचालित योजनाओं के वर्तमान स्थिति समीक्षा के क्रम में सम्यक गुणवत्तापूर्ण योजना क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया गया है। मनेरगा द्वारा किए जा रहे कार्यों समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की लक्ष्य के अनुसार निर्धारित तीन अमृत सरोवर का निर्माण कार्य पूर्ण है, जबकि दस खेल मैदान का निर्माण प्रखंड में कराया गया है।

निर्मित खेल मैदानों की उत्कृष्ट प्रबंधन की जिम्मेवारी शिक्षा विभाग को सौंपी गई है। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजना समीक्षा के क्रम में बताया गया कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत वर्तमान में क्रियान्वित कचरा उठाव कार्य तकनीकी कारणों से कुल 18 वार्डो में बाधित है, जिसके कारण जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की एवं संबंधित प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी/पंचायत सचिव सहित अन्य संबंधित को अविलंब तकनीकी खामियों का निवारण करते हुए, सभी वार्डो में कचरा उठाव कार्य के क्रियाशीलता एवं यूजर चार्ज संग्रहण में तेजी लाने हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है। निर्देश अनुपालन में लापरवाही की स्थिति में कड़ी कारवाई सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग समीक्षा के क्रम में गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की सहज उपलब्धता हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया गया है।

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को नल जल योजना के सुचारु संचालन एवं योजना विषयक प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया है। पंचायती राज कार्यालय समीक्षा क्रम में यह पाया गया की पंद्रहवीं छठवीं वित्त आयोग अंतर्गत प्राप्त राशि का व्यय प्रतिशत अत्यंत असंतोषजनक है। जिसके कारण नाराजगी प्रकट की गई एवं आगामी बैठक से पूर्व नियमानुसार कम से कम अस्सी प्रतिशत राशि का हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है। राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की अभियान बसेरा:द्वितीय चरण लक्ष्य के तुलना में उपलब्धि अत्यंत असंतोषजनक है, जिसके कारण नाराजगी प्रकट की गई एवं आगामी बैठक से पूर्व कम से कम पचास प्रतिशत उपलब्धि एवं अतिक्रमणबाद/परिमार्जन संबंधित लंबित मामलों को अविलंब निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया है।

प्रखंड पशुपालन कार्यालय को पशु दवा वितरण एवं चिकित्सा कार्य को पूर्ण तत्परता से करने एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी को कार्यशैली में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी गई है। आज आयोजित समीक्षात्मक बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अपर समाहर्ता (वि०जांच), निदेशक डीआरडीए, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *