India’s Water Strike : बगलिहार बांध से चिनाब का पानी रोका, पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार

India’s Water Strike : पहलगाम आतंकी हमले (22 अप्रैल, 2025) के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी रणनीति को और सख्त करते हुए 1960 के सिंधु जल समझौते को निलंबित करने के बाद अब जम्मू-कश्मीर के बगलिहार बांध से चिनाब नदी का पानी पाकिस्तान की ओर प्रवाह रोक दिया है। यह कदम पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और कृषि को गंभीर रूप से प्रभावित करेगा, क्योंकि उसकी 80% खेती और प्रमुख शहर सिंधु नदी प्रणाली पर निर्भर हैं। भारत ने इसके साथ ही पाकिस्तानी जहाजों, आयात, डाक सेवाओं पर प्रतिबंध, इमरान खान और बिलावल भुट्टो के X अकाउंट्स को ब्लॉक, और रूस से Igla-S मिसाइल प्राप्त कर अपनी सैन्य ताकत बढ़ाई है। यह ‘वाटर स्ट्राइक’ आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति और पाकिस्तान को आर्थिक-सैन्य रूप से कमजोर करने की रणनीति का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *