PURNIA NEWS: टीकापट्टी गरीबघाट एसएच 65 पर भयंकर सड़क हादसा, दो युवक बुरी तरह से जख्मी

अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गरीबघाट एसएच 65 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने भीषण सडक हादसे में दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। मौके पर टीकापट्टी पुलिस पहुंचकर घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचायी है, चिकित्सक दोनों का इलाज कर रहे हैं। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, पूर्णिया रेफर करने की बात सामने आ रही थी। इनकी पहचान रूपौली थाना के ग्वालपाडा गांव के मंचन कुमार पिता तीरो मंडल एवं विकी मंडल पिता त्रिवेणी मंडल के रूप में हुई है।

वेलोग अपने चचेरे भाई की शादी के लिए शादी का कार्ड कुरसेला बांटने गए थे, लौटने के क्रम में हादसा हो गया । इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक जोर की आवाज हुई, वेलोग जब वहां पहुंचे तब दो युवकों को सडक पर छटपटाते देखा। एक का दायां हाथ कंघे से कटकर लगभग बीस मीटर दूर बीच सडक पर पडा था, जबकि दूसरे का भी दाहिना हाथ ही कंधे से बुरी तरह कट गया था। बगल में सडक के किनारे बाइक खडी थी । इस भयंकर हादसे को देखकर लोगों के मुंह से चींखें निकल रही थी।

तत्काल पुलिस को फोन किया गया। मौके पुलिस ने तत्काल दोनों को टोटो से रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जिस तरह से हादसा हुआ है, इससे लगता है कि अज्ञात वाहन के साइड से टक्कर हुई होगी तथा वाहन के एंगल से उनदोनों के कंधे टकराए होंगे, जिससे उनके हाथ कट गए होंगे। इधर पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है तथा स्वजनों में चित्कार मचा हुआ है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon