PURNEA NEWS :  पूर्णिया में महिला ग्राम संवाद कार्यक्रम का विधायक विजय खेमका ने लिया जायजा, महिलाओं की अपेक्षाओं को जाना

PURNEA NEWS :  र्णिया ईस्ट ब्लॉक के रजीगंज मटिया हाई स्कूल परिसर में रविवार को प्रशासन द्वारा आयोजित “महिला ग्राम संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और जीविका दीदी तथा ग्राम की महिलाओं से सीधे संवाद कर उनकी अपेक्षाओं और जरूरतों को सुना

महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जमीनी सच्चाई जानने के उद्देश्य से यह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हर पंचायत में जीविका ग्राम समूह के माध्यम से महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

विधायक ने महिलाओं को सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह करते हुए आश्वासन दिया कि क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों और स्थानीय समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुँचाया जाएगा और उनका समाधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा,

सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मेरा प्रयास है कि हर जीविका दीदी और हर महिला तक सरकारी योजनाओं की सीधी पहुँच सुनिश्चित हो।

विधायक ने ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर को निर्देश दिया कि महिला संवाद में प्राप्त सुझावों और अपेक्षाओं को सूचीबद्ध कर विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया जाए ताकि इनका आगे क्रियान्वयन किया जा सके।

कार्यक्रम में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष श्रीमती पानो देवी, बड़ी संख्या में जीविका दीदी, स्थानीय महिलाएं तथा जीविका से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह संवाद एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon