PURNEA NEWS: सड़क बनी पर, पुलिया नहीं बन पायी, आधा गांव सहित अन्य गांवों का आवगमन बाधित

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNEA NEWS प्रखंड का एक ऐसा गांव जहां सड़क तो बनी, परंतु लगभग 15 फीट सडक दूसरे सड़क से जूडने से बची रह गई, जिससे आधे गांव की आवादी परेशान तो है ही, साथही अन्य गांवों के लोगों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। यह मामला भिखना पंचायत के झौआरी गांव का है। इस गांव में जाने के लिए भिखना पुल से दो अलग-अलग सडकें गांव को तीन हिस्सों में बांटती हुई निकलती है, जो प्रखंड मैनमा गांव होते हुए मुख्यालय को जोडती है।

यहां नदी के किनारे से निकली पक्की सडक में लगभग 15 फीट सडक दूसरी सडक से नहीं जूड पायी, जिससे गांव की आधी आवादी तो परेशान है ही, साथही भिखना घाट से आनेवाले राहगीर खासकर बरसात में इस जगह पर आकर फंस जा रहे हैं तथा उन्हें फिर से लगभग एक किलोमीटर वापस जाना पडता है।

इस संबंध में ग्रामीण बताते हैं कि गांव को जोडने के लिए नदी किनारे से पक्की सडक जरूर बनी, परंतु ठीकेदार द्वारा महज 15 फीट सडक को नहीं बनाया, जिससे इस सडक का कोई महत्व ही नहीं रह गया है। इससे यहां के लोग खासकर बरसात के दिनों में काफी परेशान रहते हैं। यहां के लोगों ने विधायक शंकर सिंह से मांग की कि वे इस सडक को जोडने के लिए उपाय करें, ताकि लोगों की यातायात सुलभ हो सके।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon