PURNEA NEWS : सड़क पर मक्का सूखानेवालों पर होगी सख्त कार्रवाई, एसडीओ ने थानाध्यक्षों को दिए कड़े निर्देश

PURNEA NEWS/अभय कुमार सिंह : टीकापटी के पास चांदपुर में एसएच 65 पर मक्का के कारण हुई सड़क दुर्घटना में 8 बारातियों की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। धमदाहा एसडीओ राजीव कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि अब सड़क पर मक्का या किसी अन्य फसल को सूखाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह समस्या हर साल मार्च से सितंबर और फिर धान की कटाई के बाद दोहराई जाती है, जब किसान सड़कों को ही खलिहान बना देते हैं, जिससे गंभीर हादसे होते हैं। एसडीओ ने स्पष्ट कहा कि अब इस लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon