PURNEA NEWS : मॉक ड्रिल की घोषणा, क्षेत्र के लोगों में उत्सुकता का वातावरण

PURNEA NEWS/अभय कुमार सिंह : पाकिस्तान से युद्ध की संभावना को देखते हुए राष्ट्रहित के लिए 7 मई की संध्या 7 बजे से दस मिनट के लिए अपनी-अपनी जगहों पर अंधेरा करके मॉक ड्रिल का अभ्यास किया जाएगा । इसको लेकर यहां के लोगों में काफी उत्सुकता है । खासकर युवाओं में सात मई की शाम को बेसब्री से इंतजार है । खासकर हवाई हमलों से बचने के आमलोगों को पूर्व से ही इससे बचने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है । अंघेरा करने का मतलब यह है कि जैसे ही हवाई हमला होता है, तब अंधेरा कर दिया जाए, तो हवाई हमलावरों को आवादी का पता नहीं चल पाता है तथा इस परिस्थिति में उनका हमला नाकाम हो सकता है । साथही हमला होने पर अंधेरे में भी आमलोग अपने बचाव के लिए आवश्यक कदम उठा सकते हैं । इधर भाजपा के बुजूर्ग एवं वरिष्ठ नेता रामधनी त्यागी ने कहा कि 1971 के युद्ध में प्रायः सायरन की आवाज गुंजती रहती थी, उसके बाद से अबतक नहीं सुनी गई है । इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि समय निर्धारित है । इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है । सबको इसमें बढचढकर भाग लेना चाहिए । जो भी सूचना उपर से आएगी, वे आमलोगों में इसकी सूचना तुरत दी जाएगी ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon