SAHARSA NEWS/अजय कुमार : जिले के सोनबरसा राज प्रखंड स्थित बेहटा निवासी पत्रकार भार्गव झा के वयोवृद्ध पिता 86 वर्षीय सेवा निवृत स्वास्थ्य कर्मी श्रीकांत झा का शुक्रवार की रात आकस्मिक निधन की समाचार सुन पत्रकार जगत में शोक व्याप्त हो गया। वहीं शहर के जनप्रति निधि गण एवं पत्रकार बंधु सहित कई अन्य समाजसेवियों ने शोक संवेदना व्यक्त किया। पत्रकार भार्गव झा ने बताया कि बिगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे लेकिन शुक्रवार की रात अचानक उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि उनकी अंतिम इच्छा थी कि उनका दाह संस्कार गंगा नदी के किनारे किया जाए। ऐसे में उनकी अंतिम इच्छा को पूर्ण करने हेतु उनका दाह संस्कार गंगा नदी के किनारे मुंगेर घाट में शनिवार को किया गया।उनके निधन पर पूर्व विधायक किशोर कुमार,पत्रकार विनय कुमार मिश्रा, श्रुतिकांत झा,प्रभारी आशीष कुमार झा, रंजीत कुमार झा, सुभाष चंद्र झा, राजीव झा, आनंद झा,अरविंद कुमार झा, मृत्युंजय कुमार झा, मनोज ठाकुर, मनोज कुमार झा,आशीष कुमार झा,मथुरेश कुमार,शिव कुमार, गौरव कुमार,मोहम्मद अजहरूद्दीन, दिनेश चौधरी, विनय कसौधन, राजन गुप्ता, मनीष कुमार सिंह, ज्योत्साचार्य तरुण झा, जनसुराज नेता विमल कांत झा, विष्णु स्वरूप झा,कोसी मोर्चा के अध्यक्ष विनोद झा,मनोज गुप्ता,ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष डब्बू मिश्रा, शैलेश झा, रमन कुमार झा,माधव झा,प्रोफेसर कुलानंद झा, आनंद झा,प्रोफेसर लाला प्रवीण, मनोज सिंह,रंजीत सिंह सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *