PURNIA NEWS: पूर्णिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो वाहन बरामद

पूर्णिया: PURNIA NEWS जिले की बनमनखी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी में संलिप्त दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर दो चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। यह कार्रवाई संदीप कुमार (उम्र 25 वर्ष, निवासी कामत टोल, रूपौली) की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद की गई, जिसे 5 मई को मोटरसाइकिल चोरी के प्रयास के आरोप में पकड़ा गया था।

पूछताछ में संदीप ने दो बाइक चोरी की बात कबूल की, और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जानकीनगर थाना क्षेत्र के बिनोवाग्राम स्थित बाँसबाड़ी से दोनों मोटरसाइकिल बरामद कर लीं। मौके से उसके साथी अरविंद कुमार यादव (उम्र 23 वर्ष, निवासी चैनपूरा) को भी गिरफ्तार किया गया।

इस पूरी कार्रवाई में बनमनखी थाना के पु.अ.नि. कमल कुमार, पवन कुमार चौधरी, संतोष कुमार और BSAP व महिला सिपाहियों की सक्रिय भूमिका रही, जिसकी सराहना की जा रही है। पुलिस अब अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पूर्णिया पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधियों के खिलाफ उसकी कार्रवाई तेज, सटीक और अडिग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *