ARARIA NEWS : अररिया के रानीगंज में सीएसपी संचालक को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पेट में गोली मारकर लूटे 1 लाख 10 हजार रुपए

ARARIA NEWS/ प्रिंस (अन्ना राय) : अररिया के रानीगंज में शुक्रवार को बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। NH-327 ई पर हांसा कमलपुर स्कूल के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने सीएसपी संचालक परवेज आलम को गोली मार दी। उनसे 1 लाख 10 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। वही, बताया जा रहा है की परवेज आलम, रानीगंज के गिदवास वार्ड संख्या 07 निवासी मोहम्मद रियाज के पुत्र हैं। वह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का सीएसपी संचालित करते हैं शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे वे रानीगंज स्थित अपनी ब्रांच से 1.10 लाख रुपये लेकर घर लौट रहे थे। तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। वही, प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोली सीएसपी संचालक परवेज के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। वही, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई. वही, इस घटना के संदर्भ में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं रानीगंज और आसपास के इलाको में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon