PURNIA NEWS : उत्कृष्ट कार्य के लिए भवानीपुर के चार शिक्षकों को किया जायेगा सम्मानित

PURNIA NEWS/आनंद यादुका : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले भवानीपुर प्रखंड के चार शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा । सम्मानित होनेवाले शिक्षकों में मध्य विद्यालय शिशवा के आदित्य कुमार भारती, मध्य विद्यालय सिंघियान के प्रकाश किरण एवं मध्य विद्यालय बभनचक्का की शिक्षिका रानी कुमारी और फरहत सिद्धिकी शामिल हैं । द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर (टीबीटी), मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भागलपुर और पूर्णिया प्रमंडल के नवाचारी शिक्षक 12 मई को माता गूजरी मेडिकल कॉलेज किशनगंज में सम्मानित होंगे ।

यह टीबीटी मंच पूरे बिहार राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत सभी उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मान प्रदान करता है, जो अपने विद्यालय में नवाचार व अन्य रोचक गतिविधि के के माध्यम से बच्चों को आनंददायी माहौल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते है । जिसमें पूर्णिया प्रमंडल के लगभग 178 शिक्षकों को सम्मान दिया जाएगा । जिसमें भवानीपुर के चार शिक्षकों को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है । भवानीपुर के चार शिक्षकों को इस सम्मान के लिए चयनित किये जाने से शिक्षक परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *