पूर्णिया: Purnia airport निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति को लेकर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एएआई के वरीय प्रबंधक, ईडी स्टर्न रीजन दिल्ली, डीजीएम सिविल और अभियंता इंचार्ज समेत सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि हवाई सेवा शुरू कराना जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है, और इसके निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए।
कार्यपालक अभियंता, आरसीडी को एयरपोर्ट संपर्क पथ से टर्मिनल भवन तक की सड़क का निर्माण तय समय पर पूरा करने का निर्देश मिला, वहीं कार्यपालक अभियंता (विद्युत) को AAI के साथ समन्वय कर बिजली आपूर्ति से जुड़े कार्यों को तेज़ गति से पूरा करने को कहा गया।











Leave a Reply