PURNIA NEWS : पुलिस पर हमला करनेवाले 20 नामजद एवं सात अज्ञात के उपर मामला दर्ज, एक को भेजा जेल

PURNIA NEWS/आनंद यादुका : रविवार को शराब कारोबारियों के बिरुद्ध छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करनेवाले 20 नामजद एवं 7 अज्ञात के बिरुद्ध भवानीपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है । जबकि इस मामले में गिरफ्तार किये गए एक शराब कारोबारी को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है । भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में 20 नामजद एवं 7 अज्ञात के बिरुद्ध भवानीपुर थाना में कांड संख्यां 109/25 दर्ज किया गया है । उन्होंने बताया कि अन्य लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है । थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।

बताते चलें कि अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत रविवार को सुपौली पंचायत के पारसमणी संथाली टोला में शराब कारोबारियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था । शराब कारोबारियों के हमले में भवानीपुर थाना के अवर निरीक्षक इकबाल खां एवं वाहन चालक सह चौकीदार अशोक कुमार घायल हो गए थे । शराब कारोबारियों ने पुलिस टीम पर हमला करते हुए पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था । छापेमारी के दौरान हमले से पूर्व पुलिस अधिकारियों ने शराब कारोबारियों के घर से 35 लीटर अवैध देशी शराब एवं हमले में प्रयुक्त एक दबिया भी जप्त किया था । जबकि भवानीपुर पुलिस ने मौके से एक शराब कारोबारी ताला टुड्डू को गिरफ्तार किया था । थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी ताला टुड्डू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *