PURNEA NEWS पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: बाइक से चोरी का बकरा ले जाते तीन चोरों को रूपौली गस्ती पुलिस ने गिरफतार किया तथा उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है । इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पुलिस की गस्ती टीम बिरौली एसएच 65 पर वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक एक बकरा को ले आते दिखे । उनकी नजर जैसे ही पुलिस पर पडी, वे भागने का प्रयास करने लगे, परंतु पुलिस ने धर-दबोचा । पूछने पर तीनों युवकों ने अपना नाम पिंटू कुमार पिता लक्ष्मण मंडल, मंजय कुमार पिता नरेश मंडल एवं अनोज कुमार, पिता संजय मंडल बताया तथा अपना गांव अकबरपुर वार्ड नंबर 11 बताया । पूछने पर कि यह बकरा कहां से ला रहे हो, उन्होंने बताया कि वे इसे चोरी करके ला रहे हैं । उन्हें तत्काल बाइक सहित गिरफतार कर लिया गया । साथही उनके पास से तीन मोबाइल भी बरामद किये गए । इस गस्तीदल में पीटीसी राकेश कुमार, बीसैप जवान यदुनंदन कुमार एवं राजू कुमार श्ैाामिल थे ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *