PURNEA NEWS : सुशील कुमार मोदी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जीवन यात्रा से प्रेरणा लेने का संकल्प

PURNEA NEWS : गुलाबबाग स्थित विधायक जनसंपर्क कार्यालय में आज श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एच. एन. राय ने की और संचालन संजय सिंह ने किया। समाजसेवियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और स्थानीय नागरिकों ने सुशील मोदी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके प्रेरणादायी जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। भाजपा अध्यक्ष मनोज सिंह, श्याम तापरिया, दिलीप चौधरी, सकलदीप राजपाल, श्रीमती तारा साह, रामनारायण यादव, प्रफुल रंजन वर्मा और डॉ. डी राम सहित कई वक्ताओं ने उन्हें संघर्ष, समर्पण और सादगी का प्रतीक बताया।

विधायक विजय खेमका ने कहा कि सुशील मोदी जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर राष्ट्रसेवा की शुरुआत की और जेपी आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जेल भी गए। उन्होंने जनसंघ से भाजपा तक अपने राजनीतिक जीवन में विधायक, सांसद, विधान पार्षद से लेकर उपमुख्यमंत्री तक की जिम्मेदारियां निभाईं। वे पार्टी और सरकार के बीच सेतु बनते हुए संगठन के विस्तार और बिहार की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनकी सादगी, मृदुभाषिता, और पारदर्शी राजनीति को स्मरण करते हुए वक्ताओं ने उन्हें राजनीति में शुचिता और समर्पण का प्रतीक बताया। उनकी पत्रकारिता और साहित्य में रुचि तथा जीवन के अंतिम क्षणों तक जनसेवा में समर्पित रहने को सराहा गया। भारत सरकार द्वारा उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन शिक्षक रामदेव दास द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे सुशील मोदी जी के दिखाए मार्ग पर चलकर जनसेवा को अपना धर्म बनाएंगे – यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon