MAHASHIVRATRI 2025 : पूर्णिया में महाशिवरात्रि पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, शिव मंदिरों में दिखा अद्भुत दृश्य

MAHASHIVRATRI 2025 : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्णिया शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़ देखने को मिली। प्रातःकाल से ही श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे थे। शहर के प्रमुख मंदिरों में मैथिल टोला और थाना चौक स्थित रुद्र मारुति मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजा सामग्री के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। रुद्र मारुति मंदिर के पुजारी ने बताया, “इस वर्ष महाशिवरात्रि पर पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भीड़ देखी गई है। आज सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए आने लगे थे।

उगना मंदिर में विशेष अलंकरण के साथ बाबा भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया था। मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर गर्भगृह तक फूलों की सजावट की गई थी। यहां “हर हर महादेव” की जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा था। परंपरागत पूजा विधि के अनुसार भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपनी आस्था का प्रदर्शन किया। मंदिर के बाहर प्रसाद और पूजा सामग्री की दुकानें लगी थीं, जिससे पूरे क्षेत्र में एक मेले जैसा माहौल बन गया था।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon