SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड के विराटपुर गांव निवासी जदयू के वरिष्ठ नेता रतन कुमार सिंह के पुत्र ब्रजेश सिंह उर्फ कारु सिंह को युवा जदयू के महासचिव मनोनित किया गया है। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। बुधवार को मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव के निर्देश पर युवा जदयू के जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव ने ब्रजेश कुमार सिंह को मनोनयन का पत्र सौंपा।इस दौरान मधेपुरा के सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने ब्रजेश सिंह को युवा महासचिव बनाए जाने पर हर्ष जताते हुए कहा कि पार्टी धर्म से ऊपर कुछ नहीं है पार्टी के लिए समर्पित भाव से मजबूती के साथ काम करना है। कारु के पार्टी से जुड़ने से युवाओं को मनोबल बढ़ेगा और नए युवाओं को पार्टी में जुड़ने का मौका मिलेगा ।इस दौरान युवा जदयू जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव ने ब्रजेश सिंह को युवा जदयू के महासचिव पद की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है ।इस मौके पर नव-मनोनित युवा महासचिव ब्रजेश सिंह ने कहा कि सांसद दिनेश चंद्र यादव एवं युवा जदयू के जिलाध्यक्ष विनय यादव ने उन पर भरोसा कर उनके कंधे पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनके विश्वास पर खडा उतरने का प्रयास करूंगा और पार्टी मजबूती के लिए तन मन धन से काम करूंगा। वहीं युवा जदयू के जिला महासचिव बनाए जाने पर जदयू जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया,जदयू के वरिष्ठ नेता ,रेवती रमन सिंह, अंजुम हुसैन, जदयू नेता रतन कुमार सिंह, इन्द्रदेव साह, पैक्स अध्यक्ष गौरव सिंह, प्रमोद सादा, मुखिया प्रतिनिधि शंभू सादा, प्रखंड युवा अध्यक्ष पंकज कुमार भगत, शैलेन्द्र मंडल,नवल विश्वास, हरदेव मुखिया, सिकंदर रजक, सहित अन्य जदयू कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।
SAHARSA NEWS : युवा जदयू के जिला महासचिव बने ब्रजेश सिंह उर्फ कारु सिंह कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


