PURNIA NEWS : पूर्णिया के गुलाबबाग निवासी बीरेंद्र कुमार जैन ने कसबा स्थित मैक्स 7 अस्पताल पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी 2025 को उनके 24 वर्षीय बेटे अमित जैन को सीने में तेज दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ECG रिपोर्ट में हृदयाघात की पुष्टि हुई, लेकिन इसके बावजूद घंटों तक कोई कार्डियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं कराया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन लगातार “डॉक्टर आने वाले हैं” कहकर गुमराह करता रहा, जबकि वास्तविकता यह थी कि उस समय अस्पताल में विशेषज्ञ मौजूद ही नहीं थे।इलाज के दौरान आवश्यक जीवनरक्षक दवाएं न दिए जाने का भी दावा किया गया है। बाद में गठित मेडिकल जांच समिति की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए पिता ने कहा कि जांच एकतरफा रही और उनके दस्तावेजों व पक्ष को नजरअंदाज किया गया। मामले को लेकर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, मानवाधिकार आयोग और प्रशासनिक अधिकारियों से निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। Post navigationरामलाल सिंह यादव की 30वीं पुण्यतिथि पर दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्णिया में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का स्वागत, युवाओं ने उठाए जिले की जन समस्याओं के मुद्दे