अमौर में बाढ़ बचाव मॉक ड्रिल आयोजित, एनडीआरएफ टीम ने अभ्यास किया
पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर प्रखंड के नितेंद्र पंचायत के बेलगच्छी चौक के पास परमान नदी में एनडीआरएफ पटना की 32 सदस्यीय टीम द्वारा बाढ़ और आपदा से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
इस अभ्यास का नेतृत्व एसडीएम बायसी ने किया, जिसमें सीओ, बीपीआरओ, मनरेगा पीओ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि जैसे मुख्य सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य भी शामिल हुए।
इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय प्रभावी बचाव और राहत कार्यों की तैयारी करना बताया गया।
अंग इंडिया न्यूज़
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"