सहरसा, अजय कुमार: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बनगांव रोड स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र शांति अनुभूति भवन द्वारा दोपहर 3 बजे से आयोजित 90वें त्रिमूर्ति शिव जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसे झंडी दिखाकर स्थानीय सेवाकेन्द्र प्रभारी स्नेहा बहन एवं एनसीसी कमांडिंग ऑफ़िसर कर्नल वी रविशंकर ने रवाना किया। शोभायात्रा में भोलेनाथ शिव बाबा की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी का यह संदेश था कि शिव भोलेनाथ बाबा अभी सभी आत्माओं को मुक्ति-जीवनमुक्ति का वर्सा देने के लिए सत्य ज्ञान दे रहे हैं। अभी ही वह समय है जब हम निराकार परमपिता परमात्मा शिव से सर्व प्राप्तियां व जन्म-जन्म की मनोकामनाएं पूरी करने का वरदान प्राप्त कर सकते हैं।पूरे रास्ते में भगवान शिव के संदेश के सुंदर-सुंदर गीत एवं संदेश-पत्र बांटते हुए सबको कार्यक्रम में आने का आह्वान किया गया। शोभायात्रा बनगांव रोड स्थित शांति अनुभूति भवन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस स्थानीय सेवाकेंद्र पर आकर सम्पन्न हुई।ओमप्रकाश खेमका, अजीत डोकानिया और कन्हैया सुरेका ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर शोभायात्रा एवं झाँकी का स्वागत किया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से ओम प्रकाश भाई, इंजीनियर शशिरंजन भगत, डॉक्टर संजय भाई, शत्रुघ्न भाई, अवधेश भाई, मनोज भाई, सदानंद भाई, चन्द्रभूषण भाई, विशाल भाई, ऋषि भाई सहित सैकड़ों भाई-बहन शामिल थे। Post navigationबाबा मटेश्वर धाम में महाशिवरात्रि की धूम: झांकियां और सुरों की सजेगी महफिल एसएनएस कालेज के वीरेंद्र कुमार सिंह के सेवानिवृति पर प्रधानाचार्य ने दी भावभीनी विदाई