PATNA/PURNIA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की महिलाओं के उत्थान और उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को कैबिनेट से मंजूरी दिलाई है। इस योजना के लागू होने से राज्य की महिलाएँ आत्मनिर्भर बनेंगी, आर्थिक रूप से सबल होंगी और समाज में अपनी मजबूत पहचान बना पाएँगी। इस अवसर पर मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के ऐसे एकमात्र नेता हैं जिन्होंने महिलाओं को सम्मान और अवसर देकर उन्हें नवजीवन दिया है। उन्होंने कहा – आज बिहार की महिलाएं पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में नेतृत्व कर रही हैं, समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। यह सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी दृष्टिकोण और संवेदनशील नेतृत्व का परिणाम है।मंत्री सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक महिला को 10 हज़ार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। रोजगार शुरू करने के बाद आवश्यकता पड़ने पर महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही गाँव से लेकर शहर तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट-बाज़ार और विशेष प्लेटफ़ॉर्म विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता का रास्ता दिखाएगी बल्कि पूरे परिवार की आय और जीवन स्तर में सुधार लाने का भी माध्यम बनेगी। श्रीमती सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नीतीश कुमार महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके मार्गदर्शन ने ही महिलाओं को आत्मविश्वास, सम्मान और समाज में समान अवसर प्रदान किए हैं। Post navigationBetter Health: मातृ व शिशु स्वास्थ्य सुधार को लेकर पटना में स्वास्थ्य विभाग और निजी अस्पतालों की साझा बैठक पटना में इम्पैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट के तहत टीबी चैंपियंस का प्रशिक्षण आयोजित