अनगढ़ थाना में पुलिस–पब्लिक मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

पूर्णिया: पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार आज दिनांक 5 जनवरी 2026 को अनगढ़ थाना द्वारा पुलिस–पब्लिक मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और सौहार्द को और मजबूत करना रहा। आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल के माध्यम से पुलिस–जन संवाद को प्रोत्साहित करने की इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *