Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

पूर्णिया

पूर्णिया में संविधान और राष्ट्र निर्माण पर आज विचार संगोष्ठी

By अंग इंडिया न्यूज़
January 27, 2026 1 Min Read
0

पूर्णिया: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्णिया में संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी के माध्यम से संविधान के निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को स्मरण करते हुए पूर्णिया के गौरव रहे मरहूम मोहम्मद ताहिर—संविधान सभा के सदस्य एवं पूर्णिया के पूर्व सांसद—को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

विचार संगोष्ठी का विषय “भारत का राष्ट्र निर्माण: संविधान सभा की भावना और आज का राजनीतिक विमर्श” रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात हिंदी लेखक, विचारक एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य श्री प्रेम कुमार मणि, तथा द इंडियन एक्सप्रेस के वरीय संपादक एवं बिहार राजनीति के विशेषज्ञ श्री संतोष सिंह अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

यह कार्यक्रम जनमन पीपल्स फाउंडेशन एवं सब हिमालयन रिसर्च इंस्टिट्यूट के संयुक्त आयोजन में संपन्न होगा। यह विचार संगोष्ठी बुधवार, 28 जनवरी 2026 को अपराह्न 2:30 बजे से विद्या विहार इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VVIT), मरंगा, पूर्णिया स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी, जिसमें शहर के नागरिकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं प्रबुद्ध वर्ग की सहभागिता अपेक्षित है।

आयोजकों के अनुसार, यह संगोष्ठी संविधान की मूल भावना को समझने, लोकतांत्रिक मूल्यों पर विमर्श करने और राष्ट्र निर्माण में स्थानीय योगदान को पहचानने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

धमदाहा प्रखंड में “दीदी अधिकार केंद्र” का उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय

Next

महिला आयोग आपके द्वार में उठा सड़क हादसे में न्याय का मामला, पुलिस कार्रवाई न होने पर आयोग सख्त

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.