PURNIA NEWS

पूर्णिया: जिले में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन संकल्पित है। शनिवार को बाल भवन किलकारी पूर्णिया में आयोजित जिला स्तरीय टीएलएम मेला, बिहार दिवस पर जिलास्तरीय मैथ एवं साइंस ओलंपियाड, पेंटिंग प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में जिला पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार अपनाने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ चुका है, और विशेष रूप से एआई का इस्तेमाल बढ़ रहा है। शिक्षा को रोचक बनाने के लिए शिक्षक नवाचार अपनाएं, ताकि बच्चों में समस्या समाधान की क्षमता विकसित हो सके। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पूर्णिया में लाइव क्लास के माध्यम से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के साथ-साथ आईआईटी, जेईई और नीट की भी तैयारी करवाई जा रही है। यह मॉडल न केवल पूर्णिया बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है।

श्री कुंदन कुमार ने 87 चयनित शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि इन शिक्षकों के प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आ रहा है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे टीएलएम (Teaching Learning Materials) का अधिक से अधिक उपयोग करें ताकि बच्चों में अवधारणाओं को बेहतर तरीके से समझने की क्षमता बढ़े।

साथ ही, उन्होंने सभी शिक्षकों को बच्चों को पूर्णिया लाइव क्लास का लाभ दिलाने की अपील की, ताकि और अधिक बच्चे इस उत्कृष्ट शैक्षिक अवसर का हिस्सा बन सकें। इस दौरान डीईओ श्री प्रफुल्ल कुमार मिश्रा, डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान श्री कौशल कुमार, एडीपीसी श्री सतीश कुमार, एपीओ श्री राम भजन राम और सहायक साधन सेवी श्री अरविंद कुमार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उत्क्रमित उच्च विद्यालय विशनपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री सूचित कुमार पप्पू ने किया।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *