अज्ञात वाहन की ठोकर से जख्मी बाइक सवार युवक की इलाज के क्रम में मौत

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : अनुमंडल के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नदीगढ़ गांव, वार्ड नंबर – 1 निवासी दुखा यादव के पुत्र प्रमोद कुमार ने अपने भाई को अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मार कर जान से मार देने की शिकायत दर्ज कराया है।पीड़ित ने बताया कि उनका भाई मनोज कुमार बाइक संख्या – बीआर 19 क्यू 8929 से अपने ससुराल जा रहे थे। जैसे ही वे तेलिया हाट बाजार के निकट पहुंचे। तभी पीछे से आ रही अज्ञात चार चक्का वाहन ने उन्हें लापरवाही और तेज गति से जोरदार ठोकर मार कर भागने में सफल रहा था।

फिर आसपास के लोग जुटे। लोगों ने उनके घायल भाई को इलाज के लिए सिमरी बख्तियारपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां से रेफर होकर सहरसा के गांधी पथ स्थित निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई है। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि वाहन दुर्घटना में युवक की मौत हुई थी। बयान दर्ज कर ली गई है। सिमरी बख्तियारपुर थाना अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *