Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
12 साल बाद भी अधूरा रसेली घाट पुल, ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
पूर्णिया

12 साल बाद भी अधूरा रसेली घाट पुल, ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

By अंग इंडिया न्यूज़
January 20, 2026 2 Min Read
0

संवाददाता अंग इंडिया/ अमौर (पूर्णिया)।

अमौर विधानसभा क्षेत्र को जिले के सबसे पिछड़े विधानसभा क्षेत्रों में गिना जाता है। यहां सड़क और पुल-पुलियों की बदहाल स्थिति वर्षों से आम लोगों की पीड़ा का कारण बनी हुई है। इसी कड़ी में अमौर प्रखंड के परमान नदी पर स्थित रसेली घाट का बहुप्रतीक्षित पुल आज भी ग्रामीणों के लिए एक अधूरा सपना बना हुआ है।

वर्ष 2013 में सात स्पैन वाले इस पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। तब ग्रामीणों को उम्मीद जगी थी कि आज़ादी के बाद से नाव के सहारे होने वाले आवागमन से उन्हें मुक्ति मिलेगी और आवाजाही सुगम होगी। लेकिन 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। स्थिति यह है कि अब तक केवल पांच स्पैन ही किसी तरह तैयार हो पाए हैं।

पुल निर्माण में हो रही अत्यधिक देरी को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और संवेदक की मनमानी के कारण बीते सात वर्षों में भी पुल का कार्य पूरा नहीं हो सका। मो. अख्तर, अब्दुल वाहिद, मो. परवेज आलम, अमीनुद्दीन, मकसूद, इसराइल, अशफाक, निजाम, मुस्तफा, इमामुद्दीन सहित अन्य ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि आम लोगों की समस्याओं से न तो विधायक को कोई सरोकार है और न ही सांसद को।

ग्रामीणों के अनुसार, शुरुआत में कुछ दिनों तक निर्माण कार्य में तेजी दिखाई दी, लेकिन बाद में इसकी रफ्तार कछुए से भी धीमी हो गई। करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल पर कभी पांच तो कभी दस मजदूर ही नजर आते थे, जबकि बीते कई महीनों से निर्माण स्थल पर मजदूर दिखाई भी नहीं दे रहे हैं।

पुल अधूरा रहने के कारण परमान नदी पार करने के लिए लोगों को आज भी नाव का सहारा लेना पड़ता है। जल्दबाजी को लेकर अक्सर राहगीरों के बीच कहासुनी होती रहती है और इस घाट पर छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी होती रही हैं। चारपहिया वाहनों को नदी पार करने के लिए पांच मिनट की दूरी के बजाय आधे घंटे तक का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि यदि विभाग समय रहते गंभीर होता तो पुल का निर्माण अब तक पूरा हो चुका होता। निर्माण अवधि के दौरान न तो विभागीय अधिकारी कभी स्थल पर नजर आए और न ही अब कोई सुध लेने वाला है। ग्रामीणों ने विभागीय पदाधिकारियों से जल्द से जल्द पुल निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
MP Pappu Yadav provides relief material and cash assistance to six families affected by the fire.
Previous

अगलगी पीड़ितों के लिए सांसद पप्पू यादव बने संबल, छह परिवारों को दिया राहत सामग्री व नकद सहायता

Next

सुमंगलम विवाह भवन मधेपुरा में लगा खादी हस्तशिल्प उत्सव मेला, न प चैयरमेन ने किया उद्घाटन

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴

Recent Posts

  • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
  • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

Recent Comments

No comments to show.
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme