Chhath 2025 अभय कुमार सिंह : कदुआ भात के साथ ही चार दिवसीय महापर्व छठ का शुभारंभ हो गया है । एकओर जहां इसके लिए छठव्रती मां की पूजा -अराधना में लग गए हैं, वहीं दूसरी ओर छठ की सामग्रियों के लिए बाजार भी सज गए हैं । इसबार छठ सामग्रियां काफी मंहगी मिल रही है, परंतु इससे छठव्रतियों की आस्था में कोई कमी नहीं देखी जा रही है । सभी छठव्रती पूजा-सामग्री खरीदने के लिए बाजार पहुंचने लगे हैं ।

इसबार नारियल की कीमत में काफी उछाल आया है तथा नारियल दो सौ रूपये जोडा के हिसाब से बिक रहा है । ठीक इसी तरह अन्य सामग्रियों की कीमतें आसमान छू रही हैं । हर गांव, हर बाजार छठ सामग्रियों से भरा पडा है तथा हर जगह छठव्रतियों की भारी भीड सामग्री खरीदने के लिए उमड पडी है

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *