रजनी चौक वार्ड 27 में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भड़का आक्रोश, मोहल्लेवासियों ने किया वोट बहिष्कार का ऐलान

Bihar Election 2025 : पूर्णिया शहर के रजनी चौक स्थित वार्ड नंबर 27 (विशाल मेगा मार्ट वाली गली) के लोगों का सब्र आखिर टूट गया। वर्षों से सड़क और नाले की दुर्दशा झेलते-झेलते अब मोहल्लेवासी पूरी तरह नाराज़ हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चाहे मेयर हों, विधायक या सांसद — किसी ने भी इस इलाके की सुध नहीं ली। यहां तक कि वार्ड पार्षद ने भी आज तक सड़क और नाला निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की। परिणामस्वरूप करीब 500 आबादी वाले इस मोहल्ले में जलजमाव, कीचड़ और गंदगी आम बात हो गई है।

गली में रहने वाले निवासियों ने सामूहिक बैठक कर विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि “जब सड़क और नाला नहीं, तो वोट भी नहीं। लोगों का आरोप है कि हर चुनाव में नेता वादे करते हैं, लेकिन जीतने के बाद कोई वापस नहीं लौटता। इस बार मोहल्ला एकजुट होकर नेताओं को सबक सिखाने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *