प्रिंस कुमार, अररिया: Araria News अररिया जिलाधिकारी विनोद दूहन ने बुधवार को पुलिस केंद्र और मद्य निषेध एवं उत्पाद अधीक्षक कार्यालय का सघन निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
पुलिस केंद्र में उन्होंने रक्षित कार्यालय, सेवापुस्त शाखा, शस्त्रागार, प्रशिक्षण भवन, पीटी ग्राउंड, ऑफिसर क्वार्टर और आवासीय कॉलोनियों का जायजा लेते हुए पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद मद्य निषेध कार्यालय के औचक निरीक्षण में परिसर में जब्त वाहनों की अधिकता पर असंतोष जताते हुए डीएम ने स्पष्ट कहा कि राजसात योग्य वाहनों की कानूनी प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर नीलामी में तेजी लाई जाए, ताकि कार्यालय परिसर व्यवस्थित रह सके।
उन्होंने पारदर्शिता और एसओपी के सख्त पालन पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ, एसडीपीओ अररिया समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।



