ARARIA NEWS : फारबिसगंज में एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 28 अगस्त को, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आगामी 28 अगस्त को भद्रेश्वर स्थित मिथिला पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में आयोजित होगा। जिसमें बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत पिछड़ा अति पिछड़ा कल्याण विभाग के मंत्री हरि सहनी,लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक वेदप्रकाश पांडेय,मंत्री महेश्वर हजारी,पूर्व सांसद कविता सिंह शिरकत करेगी।। मिथिला पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक में कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें जिला प्रभारी विजय शंकर चौधरी उर्फ खोखा बाबू, जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी, विधानसभा संयोजक राजनंदन यादव, विधानसभा प्रभारी रंजीत झा और जिला महामंत्री आकाश राज, भाजपा नगर महामंत्री संदीप कुमार शामिल थे।इसके अलावा, भाजपा नेता मनोज झा, सभी मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, और पंचायत अध्यक्ष तथा शक्ति केंद्र प्रमुख भी इस मौके पर उपस्थित थे। सभी ने मिलकर सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वही, फारबिसगंज नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने बताया की यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर NDA के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरना और चुनावी तैयारियों को मजबूती देना है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon