ARARIA NEWS : फारबिसगंज में ठनका की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय किशोरी की हुई मौत

ARARIA NEWS/ प्रिंस(अन्ना राय) : फारबिसगंज के भागकोहलिया गांव में मंगलवार सुबह तेज बारिश के दौरान ठनका की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी। वही, बताया जा रहा है की यह घटना उस वक्त हुई जब किशोरी टिन के घर में बकरी बांध रही थी। वही मृतका साक्षी कुमारी भागकोहलिया निवासी अरुण मंडल की बेटी थी। घटना के बाद मृतका के घरों में कोहराम मचा है। मां निर्मला देवी सदमे में है। इससे पहले ठनका की चपेट में आने के बाद गंभीर रूप से झुलसी साक्षी को फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी में तैनात डॉ. मुन्ना कुमार ने मृत घोषित कर दिया।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *