ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने सभी थानाध्यक्षों के साथ अपराध गोष्ठी का आयोजन समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित कर उसकी समीक्षा की l साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष चर्चा किए. वही, इस खास मौके पर क्राइम मीटिंग में सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, डीएसपी हेडक्वार्टर फखरे आलम, यातायात डीएसपी दीवान एकराम खान, साइबर क्राइम के डीएसपी रजिया सुल्ताना समेत नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास, बसमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार, बथनाहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार, जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद, पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा समेत जिले के सभी थाना और आउट पोस्ट के थानाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ परिचर्चा कर उन्हें कई दिशा-निर्देश दिये l अररिया एसपी ने साइबर थानाध्यक्ष व अन्य थानाध्यक्ष को साइबर अपराध के संबंध में जागरूकता फैलाने व इससे संबंधित केस का जल्द निबटारा करने का निर्देश दिया l