ARARIA NEWS

ARARIA NEWS: अररिया में भाजपा ने निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

ARARIA NEWS

अररिया, प्रिंस (अन्ना राय): ARARIA NEWS पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद सेना के सम्मान में भाजपा ने अररिया में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव, सचेतक शैलेंद्र कुमार, जिला प्रभारी लकी महतो आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा जी ने किया। आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपा कार्यालय से तिरंगा यात्रा शुरू की गई। यात्रा में सभी सामाजिक कार्यकर्ता व महिलाएं और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। तिरंगा यात्रा का मार्ग जिला कार्यालय से शुरू होकर बस स्टैंड एडीबी चौक चांदनी चौक होते मां काली मंदिर तक रहा।

यात्रा के दौरान पूरे शहर में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। कार्यक्रम में फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी, नरपतगंज विधायक जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व विधायक देवंती यादव, शंभू शाह, अनूप जायसवाल, संदीप शर्मा, पूर्व सेनिक नीरज कुमार, नृपेन कुमार सिंह, आकाश राज प्रताप नारायण मंडल संजीत सिंह, मेहता साह पप्पू ठाकुर गणेश ठाकुर, साथ ही सभी सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *