ARARIA NEWS : विकास की राह का वाहक बन रहा ‘महिला संवाद’, जागरूक हो आधी आबादी ले रही आदर्श गांव बनाने का संकल्प

ARARIA NEWS/ प्रिंस(अन्ना राय) : महिला संवाद अब लोगों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल कर रहा है। अधिक संख्या में महिलाएं इस कार्यक्रम में शिरकत कर रही हैं। जिसकी वजह से सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार ठीक ढंग से हो रहा है। महिला संवाद के 17वें दिन रविवार को भी काफी तादाद में महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।रविवार को भी जिले के सभी नौ प्रखंडों के कुल 36 जगहों पर महिला संवाद का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें 6500 से अधिक महिलाओँ ने शिरकत की और इसका लाभ उठाया। अब तक करीब 1 लाख 32 हजार महिलाएं इस महिला संवाद में हिस्सा ले चुकी हैं।महिला संवाद के दौरान महिलाओं को लीफलेट और मुख्यमंत्री का संदेश पत्र भी वितरित किया गया। जिसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी वर्णित है। साथ ही, संदेश पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय ने महिलाओं-बच्चियों के सशक्तिकरण के लिए किए गए उपायों का जिक्र किया है। साथ ही, भविष्य में भी इसतरह के कल्याणकारी योजनाओं को सतह पर उतारने की मंशा जाहिर की है। ताकि, आधी आबादी को आगे बढ़ने का मौका मिल सके। उनका भी विकास हो सके। महिला संवाद के दौरान कुल 18 संवाद रथ जिले के सभी प्रखंडों में पहुंचकर मुख्यमंत्री के संवाद को जन-जन तक पहुंचाने में अहम रोल निभा रहा है। जिसकी वजह से लोगों में जहां जागरुकता का संचार हो रहा है, वहीं उनका सशक्तिकरण भी हो रहा है। क्योंकि महिला जिन योजनाओँ के बारे में पहले नहीं जानती थी या उनके पास आधी-अधूरी जानकारी थी वो इसके माध्यम से आसानी से जान पर रही हैं। उनका लाभ भी उठाने लगी हैं। यह बहुत ही अच्छे संकेत कहे जा सकते हैं। महिला संवाद के दौरान महिलाओं की ओर से प्रकट की जाने वाली आकांक्षाएं भी काफी अहम हैं। इन आकांक्षाओं का दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। जिसे मुख्यमंत्री या सक्षम अधिकारी देखने के बाद इसके निराकरण के लिए उचित कदम उठाएंगे। ताकि, समस्याओं का समाधान हो सके। साथ ही, जरूरत पड़ने पर नए नियम भी बनाए जा सकें। यह वास्तव में बहुत ही सुंदर प्रयास कहे जा सकते हैं।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *