छठ पर्व पर पूर्णिया में भास्कर महोत्सव 2025 का आयोजन 27 अक्टूबर को

Chhath 2025 : छठ महापर्व के पावन अवसर पर जिला प्रशासन पूर्णिया तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भास्कर महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 27 अक्टूबर 2025 को अपराह्न 3:30 बजे से कला भवन, पूर्णिया में आयोजित होगा। इस सांस्कृतिक महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा, जहां एक दर्जन से अधिक कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे।

कार्यक्रम में छठ गीत, नृत्य-संगीत के साथ-साथ मतदाता जागरूकता से जुड़ी प्रस्तुति भी शामिल की गई है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि लोक परंपराओं के संरक्षण के साथ नागरिकों को लोकतांत्रिक भागीदारी के प्रति भी जागरूक किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *