पटना: Bihar Chunav 2025 बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज यानी 19 अप्रैल से दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रहे हैं। खड़गे का यह दौरा आगामी चुनाव को लेकर बेहद अहम माना जा रहा है। वे बक्सर में आयोजित ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान’ कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसे पार्टी के एससी प्रकोष्ठ ने आयोजित किया है। इसके बाद वे पटना में होने वाली कांग्रेस की रणनीतिक बैठकों में हिस्सा लेंगे।इस दौरे के दौरान खड़गे संविधान सुरक्षा कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही महागठबंधन की दूसरी बैठक से पहले पार्टी नेताओं से सीट बंटवारे और चुनाव रणनीति को लेकर मंथन करेंगे। बापू सभागार में 20 अप्रैल को होने वाले सम्मेलन में उनकी मौजूदगी तय है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की है और पार्टी नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे साफ है कि कांग्रेस इस बार बिहार चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंकने के मूड में है। Post navigationBihar Election 2025: महागठबंधन की पहली बड़ी चाल, चुनावी रणनीति पर होगी मुहर Top Health News: लक्ष्य सर्टिफाइड संस्थानों में संस्थागत सामान्य प्रसव में 20% तो सिजेरियन में 5% की वृद्धि