Bihar Election 2025 : बनैली पंचायत में प्रभात फेरी और शपथ कार्यक्रम के ज़रिए मतदाता जागरूकता अभियान

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देशन में जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान तेज़ कर दिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को डीपीएम जीविका के नेतृत्व में कसबा प्रखंड के बनैली पंचायत के बूथ संख्या 47 पर संस्कार CLF अंतर्गत महादेव ग्राम संगठन द्वारा प्रभात फेरी और शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को मतदान के महत्व और नागरिक जिम्मेदारी के बारे में बताया गया। साथ ही सभी मतदाताओं से 11 नवंबर 2025 को अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुँचकर शत-प्रतिशत मतदान करने और लोकतंत्र को मज़बूत बनाने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *